फोटो नंबर-09कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते दिव्यांग संघ उमंग के सदस
नारनौल। दिव्यांग संघ उमंग की ओर से दिव्यांग कर्मचारियों की सेवा-आयु 60 वर्ष बहाल करने की मांग को लेकर चलाया जा रहा प्रदेशव्यापी अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नारनौल इकाई ने जिला प्रधान विजय यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1988 से लागू सेवा विस्तार नीति समाप्त होने से हरियाणा के दिव्यांग कर्मचारियों में असंतोष है। ज्ञापन में कहा गया कि दिव्यांग कर्मचारी शारीरिक व सामाजिक चुनौतियों के बावजूद वर्षों से निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं इसलिए 60 वर्ष की सेवा-आयु बहाल करना सामाजिक न्याय का विषय है।
राव नरेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा। संगठन ने बताया कि कई विधायकों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, जबकि शेष को जल्द सौंपा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में हितेश कुमार, रतनलाल, शुभराम, बिरमा देवी, सुरेश कुमार व वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।