फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक जन चिह्नित शिविर 13 को

Tue, 10 Dec 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बीडीपीओ कार्यालय कनीना में दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकजन चिह्नित (एसेसमेंट) शिविर का आयोजन किया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्कों) के नोडल अधिकारी एसके रथ और जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव बलवान सिंह के सहयोग से लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव बलवान सिंह ने दी। बताया कि 11 को बीडीपीओ कार्यालय सतनाली़, 12 को बीडीपीओ कार्यालय महेंद्रगढ़ और 13 दिसंबर को रेडक्राॅस कार्यालय नारनौल में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकजन चिह्नित (एसेसमेंट) शिविरों का आयोजन किया जाएगा। डाॅ. एसपी सिंह ने आह्वान किया कि कैंप में दिव्यांगजन अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की प्रति, यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांगता प्रमाण-पत्र) और आय प्रमाण-पत्र, फैमिली आईडी एवं वरिष्ठ नागरिकजन अपने साथ आधार कार्ड की प्रति, आय प्रमाणपत्र, फैमिली आईडी के साथ कैंप स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। एसेसमेंट के बाद सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब 80 प्रतिशत से कम दिव्यागजनों को भी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें