फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन से वन भूमि में छोड़ा जाएगा गंदा पानी: विधायक

विज्ञापन
फोटो संख्या:62-गांव बसई में  जोहड़  के गंदे पानी की निकासी  को लेकर सिंचाई विभाग के अ​धिकारियों
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विधायक ने गांव बसई के जोहड़ में गंदे पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया। गांव के लोगों ने विधायक से जल्दी से जल्दी कार्य को करने के लिए कहा, जिससे गांव में गंदे पानी से होनी वाली बीमारियों से बचाव हो सके।
विज्ञापन

जोहड़ में गंदा पानी होने से टाइफाइड, हैजा आदि बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। गांव के लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। विधायक कंवर सिंह यादव ने आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द इस पाइप लाइन के माध्यम से गांव के वन भूमि में गंदा पानी छोड़ा जाएगा, जिससे गांव वालों को कोई परेशानी न हो सके। नहरी इस अवसर पर सिंचाई विभाग एक्सईएन आशुतोष, नौरंग सिंह, सुनील मास्टर, भगत सरपंच, विक्की खातोद, इंद्रपाल देवनगर, मुकेश ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें