हेल्थ सप्लीमेंट की दुकान पर एक युवक ने वर्कर पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उसने वर्कर को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
नारनौल में बाल भवन के पास एक हेल्थ सप्लीमेंट की दुकान पर एक युवक ने वर्कर पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उसने वर्कर को जान से मारने की धमकी भी दी। वर्कर से दुकान मालिक से बात करवाने के लिए युवक ने बोला जिसके बाद उसके साथ आए दो युवक उसको साथ में ले गए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर में इस माह ये दूसरी घटना
शहर में इस माह में पिस्तौल दिखाने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व सेक्टर-एक में मकान के अंदर घुसकर एक युवक ने मकान मालिक को पिस्तौल दिखाई थी। निजामपुर रोड पर बाल भवन के पास मान सप्लीमेंट नाम से एक दुकान है। इस दुकान पर काम करने वाले देवेंद्र ने बताया कि दुकान के अंदर एक युवक आया और उसने पूछा इस दुकान पर कौन बैठता है जिसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।
पुलिस को दी गई मामले की सूचना
इसके बाद युवक ने पिस्तौल निकालकर दुकान मालिक से बात करवाने की बात कही। जब वर्कर ने दुकान के मालिक को फोन लगाया तो उसने जाने से मारने की धमकी दी। इस दौरान दो युवक दुकान में आए और आरोपी युवक को पकड़ कर ले गए। ऐसे में दुकान मालिक जब मौके पर पहुंचा तो उसने वर्कर देवेंद्र से बात की और इसकी जानकारी डायल 112 पर दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।