फोटो संख्या:62-गांव बसई में जोहड़ के गंदे पानी की निकासी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों
महेंद्रगढ़। विधायक ने गांव बसई के जोहड़ में गंदे पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया। गांव के लोगों ने विधायक से जल्दी से जल्दी कार्य को करने के लिए कहा, जिससे गांव में गंदे पानी से होनी वाली बीमारियों से बचाव हो सके।
जोहड़ में गंदा पानी होने से टाइफाइड, हैजा आदि बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। गांव के लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। विधायक कंवर सिंह यादव ने आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द इस पाइप लाइन के माध्यम से गांव के वन भूमि में गंदा पानी छोड़ा जाएगा, जिससे गांव वालों को कोई परेशानी न हो सके। नहरी इस अवसर पर सिंचाई विभाग एक्सईएन आशुतोष, नौरंग सिंह, सुनील मास्टर, भगत सरपंच, विक्की खातोद, इंद्रपाल देवनगर, मुकेश ठेकेदार मौजूद रहे।