फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कैलाश नगर के नलों में आ रहा गंदा पानी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 06मोहल्ला कैलाश नगर में पेयजल सप्लाई के दौरान आया दू​षित पानी। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
नारनौल। जब पूरा शहर दिवाली की तैयारियों में जुटा था और लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा रहे थे, वहीं मोहल्ला कैलाश नगर के निवासी नलों में गंदा पानी आने से परेशान रहे। त्योहार के दौरान घरों की सफाई, खाना बनाने और अन्य कामों के लिए लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नरोत्तम सोनी, मनोज कुमार, देवी प्रकाश, वी.डी. वाशिष्ठ, पूर्ण मल पटवारी और प्रेम प्रकाश ने बताया कि लंबे समय से नलों में साफ पानी की जगह बदबूदार और दूषित पानी आ रहा है। इस पानी का इस्तेमाल पीने, खाना बनाने और कपड़े धोने में नहीं किया जा सकता।
लोगों के अनुसार पेयजल लाइन में लीकेज के कारण सीवर और नालियों का गंदा पानी पेयजल में मिल रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग में शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द लीकेज ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन :
क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। कैलाश नगर में पेयजल लाइन की जांच करवाई जाएगी। यदि कहीं लीकेज की समस्या मिलती है तो उसे ठीक करवाया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।-संजय कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें