फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मैनहोल ओवरफ्लो होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
फोटो 01सीवर से निकलता दू​षित पानी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। वार्ड-27 में सुभाष पार्क की दीवार के साथ लगता मैनहोल ओवरफ्लो हो रहा है। इसके कारण सीवर का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है जिससे जलभराव के कारण मच्छर भी पनपने लगे हैं। ऐसे में बीमारी का खतरा भी बना है।
विज्ञापन

आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि करीब एक माह से यह सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इस संबंध में कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन वहां पर आश्वासन तो मिल जाता है पर समस्या का समाधान अभी तक नहीं मिल पाया है।
लोगों ने बताया कि एक माह से सीवर के पानी में से आने वाली बदबू को झेल रहे हैं। इसके अलावा आवागमन के दौरान दुपहिया व चौपहिया वाहनों से लगने वाले दूषित पानी के छींटों से कपड़े भी गंदे होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

बॉक्स:
एक माह से भी अधिक समय से यह समस्या बनी हुई है। आसपास रहने वाले व दुकानदारों सब को परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन प्रशासन है कि आमजन की समस्या का समाधान करने का नाम ही नहीं ले रहा है।-राजकुूमार, वार्ड-27
बॉक्स:
सबसे ज्यादा परेशानी तो सीवर के दूषित पानी से आने वाली बदबू से हो रही है। इसके अलावा पैदल आवागमन करने के दौरान इस पानी के छींटे लगने से कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या बनी ही हुई है।-विनय कुमार, वार्ड-27
वर्जन:
मामला संज्ञान में आ गया है। अधिकारियों को मौका मुआयना करने के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद एक दो दिन सफाई कर्मचारी भेजकर ब्लॉकेज को ठीक करवा दिया जाएगा।-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नप, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें