महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से अगिहार वाया पाथेड़ा के लिए प्रस्तावित नई बस को लेकर रूट सर्वे पूरा हो गया है। इसके शुरू होने से महेंद्रगढ़ और कनीना क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीण लंबे समय से इस रूट पर बस चलाने को लेकर राज्य परिवहन विभाग को पत्र सौंप चुके थे।
ग्रामीण अशोक, रामस्वरूप, सुरेंद्र ने बताया कि महेंद्रगढ़ से वाया अगिहार, बवाना, सेहलंग के लिए सुबह व शाम के समय बस है लेकिन वापसी के समय कोई बस सेवा नहीं है।
इसके अलावा महेंद्रगढ़ से अगिहार वाया पाथेडा, कनीना के लिए बस शुरू की जाए ताकि इससे महेंद्रगढ़ और कनीना क्षेत्र के 20 से अधिक गांवाें को सीधा लाभ प्राप्त हो जाएगा।
सुबह के समय अगिहार, पाथेड़ा सहित आस-पास के ग्रामीणों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को महेंद्रगढ़ आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ आने के लिए ग्रामीणों व विद्यार्थियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
उन्होंने इस रूट पर बस शुरू करवाने के लिए कई बार मांग पत्र सौंप चुके है। अगर यह बस संचालित होती है तो विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
- वर्जन:
राज्य परिवहन विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ से अगिहार वाया सेहलंग के लिए सुबह के समय व अगिहार, पाथेडा, कनीना के लिए बस शुरू कराने के लिए रूट सर्वे करवाया जा रहा है। जल्द ही उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार बस सेवा शुरू की जाएगी।-हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़