फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल से शहर में पसरी गंदगी, सड़कों पर कचरे के ढेर

विज्ञापन
फोटो संख्या:61- पुराने डाकघर के नजदीक लगा गंदगी का ढेर--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहर की सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। 32 दिनों से सफाई नहीं होने के कारण मुख्य बाजारों और विभिन्न वार्डों में करीब 53 टन कूड़ा जमा है। अवकाश के दिन भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन

सड़कों पर कागज, रेत और अन्य कचरा फैला हुआ है। वाहनों के गुजरने से कचरा उड़कर नालियों में पहुंच रहा है, जिससे नालियां जाम होने लगी हैं। कई जगह गंदा पानी सड़कों पर जमा है। कचरा सड़ने से दुर्गंध भी फैल रही है।
इससे दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार सफाई नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल कराने और सड़कों पर जमा कचरा उठवाने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।
विज्ञापन



कर्मचारियों की हड़ताल कब खत्म होगी, यह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में डंपिंग पॉइंटों पर कचरा बढ़ता जा रहा है। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ रही है।-श्याम सुंदर, ब्रह्मचारी रोड
-

सड़कों पर फैली गंदगी से दुकानदार परेशान हैं। हमें बार-बार सफाई करनी पड़ रही है। उनका कहना है कि नगर पालिका को वैकल्पिक व्यवस्था कर जल्द सफाई करवानी चाहिए ताकि राहत मिल सके।-नरेश कुमार, सिनेमा रोड

वर्जन:
शहर में सफाई करवाने के लिए सोमवार को अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। जब तक कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए तब तक एजेंसी के कर्मचारियों को भेजकर बाजारों व वार्डों में मुख्य पॉइंटों से कूड़ा उठवाया जाएगा। ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:61- पुराने डाकघर के नजदीक लगा गंदगी का ढेर--संवाद

फोटो संख्या:61- पुराने डाकघर के नजदीक लगा गंदगी का ढेर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें