फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी निकाय विभाग के महानिदेशक ने नपा चेयरपर्सन को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक अमित कुमार अग्रवाल ने नगर पालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनको यह नोटिस 16 फरवरी 2018 को नपा की आयोजित बैठक को लेकर दिया है। नोटिस का जवाब देने के लिए नपा चेयरपर्सन को 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नीमड़ी नीचे निवासी हेमंत खुराना ने 9 मई 2018 को सीएम विंडो में शिकायत लगाई थी। उन्होंने
शिकायत में बताया था कि नगरपालिका में 16 फरवरी 2018 को वर्ष 2018-19 की बजट बैठक आयोजित की गई थी। इस विशेष बजट बैठक में सचिव नपा के किसी आवश्यक कार्य के चलते उपस्थित नहीं हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में चेयरपर्सन ने लिपिक को बैठक की कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया था। उन्होंने यह आरोप लगाया था कि बजट बैठक महत्वपूर्ण होती है तथा बैठक की कार्रवाई का रजिस्टर नपा सचिव के कब्जे में होता है लेकिन बैठक के दिन यह रजिस्टर सचिव की अनुपस्थिति में असंवैधानिक तरीके से लिया गया था। सीएम विंडो की शिकायत की यह जांच डीसी ने एसडीएम महेंद्रगढ़ को सौंपी थी। एसडीएम ने जांच कर डीसी को भेज दी थी। इसके बाद डीसी ने रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी थी। उन्होंने बताया कि जनसूचना अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत सूचना मांगी गई थी। उस सूचना में भी यह माना गया है कि बजट बैठक के दिन कार्रवाई पुस्तिका किसी को भी सुपुर्द नहीं की गई थी।
मुझे अभी तक महानिदेशक का कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ। नोटिस मिलने के बाद कुछ कहा जा सकता है। नोटिस मिला तो हम उसका जबाव भी देंगे। - रीना गर्ग, नपा चेयरपर्सन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन

लगभग 26 महीनों पहले 9 मई को को सीएम विंडो पोर्टल पर रीना गर्ग और सुरेंद्र बंटी को बर्खास्तगी और विभिन्न धाराओं के तहत सजा दिलाने बारे अपील की थी। इस अपील के समर्थन में आरटीआई से लिए गए इतने पक्के सबूत लगे हुए हैं कि मेरे प्राथमिक जांच में शामिल ना हो सकने के बावजूद भी रिपोर्ट में इनको दोषी ठहराया गया है। - हेमंत खुराना, शिकायतकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें