फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, युवाओं को सकारात्मक माहौल देने पर जोर

विज्ञापन
फोटो नंबर-03एनकोरड व नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। प्रशासन युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर उन्हें सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, यह बात शनिवार को जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक के दौरान कही। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त लघु सचिवालय में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकोरड) व नशा मुक्त भारत अभियान बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि विभागों के आपसी समन्वय और जन-भागीदारी से ही संभव है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जाएं।
स्वास्थ्य विभाग को वर्ष 2025-26 में चिह्नित नशा पीड़ितों का पूरा डेटा तैयार रखने और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसार रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं, खेल विभाग को गांवों और वार्ड स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने को कहा गया ताकि युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाई जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि नशा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना दें। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें