फोटो संख्या:51 हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को सम्मानित करते कुलसचिव प्रो. स
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से स्पेन के अलकाला यूनिवर्सिटी के सहयोग से अंग्रेजी साहित्य अध्ययन का विऔपनिवेशीकरण: आदिवासी, स्वदेशी ज्ञानमीमांसा, प्रति-कथाएं और ज्ञान का भविष्य विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार को समापन किया गया। इसमें देश-विदेश के विद्वानों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने समकालीन विमर्शों पर मंथन किया। समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. राजकुमार ने शिरकत की। सम्मेलन संयोजक व विभागाध्यक्ष प्रो. तनु गुप्ता ने सभी सत्रों में हुए सक्रिय शैक्षणिक संवाद की सराहना की। संयोजक डॉ. श्वेतानंदा ने बताया कि सम्मेलन के अंतर्गत 10 ऑफलाइन और 35 ऑनलाइन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। संवाद