फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से गोरखपुर के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन, 12 जून से चलेगी

Fri, 06 Jun 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01नारनौल का रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे ने ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन 12 जून से 26 जून तक (3 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक वीरवार को 16.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 20.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर रेलसेवा 13 जून से 27 जून तक (3 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.25 बजे रवाना होकर रविवार को 4 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह रेलसेवा मार्ग में मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्याधाम, मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 2 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित 20 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें