फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 71 हजार रुपये की कामडा कुश्ती में दिनेश गोलिया ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव शिवदानसिंह पुरा बंथला स्थित सेढ माता मंदिर परिसर में मेले, भंडारे और कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर मनोकामना मांगी। मेले में लगी दुकानों पर खरीदारी की। कुश्ती दंगल में हिंद केसरी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली केसरी के पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

31 हजार रुपये की कुश्ती आशीष व रोहित लाडपुर के बीच बराबरी पर रही और 71 हजार रुपये की कामडा कुश्ती में दिनेश गोलिया गोदडी ने संजय जैलाफ को हराकर कामडा जीता। कुश्ती निर्णायक की भूमिका रामअवतार राजस्थान पुलिस, कर्मवीर पहलवान, तेज सिंह और सुगन वाल्मीकि ने निभाई। इस अवसर पर संजय यादव, बेद गिरदावर, हनुमान राघव और रविन्द्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें