फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोटरी क्लब ऑफ नारनौल रॉयल्स के प्रधान बने दिनेश भार्गव

Sat, 01 Nov 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में सामाजिक कार्यों में बढ़ोतरी के लिए रोटरी इंटरनेशनल ने रोटरी क्लब आफ नारनौल रॉयल्स के नाम से नए क्लब का गठन किया गया। क्लब का प्रधान दिनेश भार्गव और सचिव सत्यनारायण सैनी को बनाया गया।
विज्ञापन




डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रवि गुगनानी ने नवगठित क्लब के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ नारनौल रॉयल्स के गठन से क्षेत्र में सेवा कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि क्लब समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और युवा सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करेगा।




असिस्टेंट गवर्नर पारस चौधरी ने प्रधान दिनेश भार्गव व उपप्रधान अनिल यादव को रोटरी इंटरनेशनल के नए क्लब का चार्टर सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए बधाई दी और कहा कि रोटरी केवल एक संस्था नहीं बल्कि सेवा का एक विचार है, जो लोगों को जोड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम करता है।
विज्ञापन




नवनियुक्त प्रधान दिनेश भार्गव ने रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रवि गुगनानी एवं असिस्टेंट गवर्नर पारस चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डीजी डॉ. रवि गुगनानी व एजी पारस चौधरी के मार्गदर्शन तथा सहयोग से रोटरी क्लब के नाम को आगे बढ़ाते हुए समाज हित के विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें