फोटो 03 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक एवं यतेंद्र राव। पार्टी
अटेली/नारनौल। अटेली स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को केंद्रीय बजट पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव रहे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने की।
विधायक ने महिला मातृशक्ति से केंद्रीय बजट को लेकर सीधा संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को बजट में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए किए गए प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी व महिलाओं से बजट को लेकर सुझाव भी प्राप्त किए।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में सरकार द्वारा देश की 140 करोड़ जनता के हितों का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है और इसे समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।