फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनसीसी में नामांकन शुरू करने की मांग को लेकर धरना

Mon, 06 Oct 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 4धरना-प्रदर्शन करते हुए लोगों से बात करते हुए प्राचार्य बस्तीराम।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगल चौधरी। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी में विद्यार्थियों का नामांकन शुरू कराने को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने विद्यालय के गेट पर सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी में नामांकन को लेकर कुछ महीनों से विवाद चल रहा है। एनसीसी में नामांकन नहीं हो रहा है। इसको लेकर नाराज ग्रामीणों ने सुबह 8 बजे विद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने छात्रों का एनसीसी में नामांकन शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य बस्तीराम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद प्रशासन को सूचित किया गया। जानकारी होते ही तहसीलदार निशा और खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव विद्यालय पहुंचीं।
दोनों अधिकारियों ने प्राचार्य और ग्रामीणों से बातचीत की। कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से स्थिति जानी। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सात दिनों के अंदर विद्यार्थियों का एनसीसी में नामांकन करवा दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने 11:30 बजे धरना समाप्त किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में 60 वर्षों से एनसीसी की यूनिट सक्रिय रही है। कुछ महीनों से प्राचार्य और एनसीसी इंचार्ज के बीच चल रहे विवाद के चलते एनसीसी में नामांकन नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में एनसीसी बंद होने की कगार पर है।
तहसीलदार निशा ने बताया कि विद्यालय में एनसीसी बंद नहीं होगी। जिन विद्यार्थियों ने एनसीसी ले रखी है, उनकी गतिविधियां जारी रहेंगी। जो नए विद्यार्थी नामांकन चाहते हैं, उनका प्रवेश सात दिन के भीतर करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जब से प्राचार्य बस्तीराम ने पदभार संभाला है, तभी से विद्यालय के एनसीसी इंचार्ज ब्रिजेश से उनका मनमुटाव है। दोनों के बीच आए दिन आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बनी रहती है। ब्रिजेश को एनसीसी इंचार्ज पद से हटा भी दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें