फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल में अंतर मिलने पर धर्मकांटा सील, दस हजार जुुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की शिकायत पर मापतौल विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता व धर्मकांटा संचालक के सामने अवलोकन किया। जांच में प्रभाती राम धर्मकाटा के वजन में अंतर मिला। जिस पर प्रभाती राम धर्मकांटे को आगामी आदेश तक सील कर दिया है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। धर्मकाटे के तौल में अंतर मिलने का 20 दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन

कनीना मंडी में बीती 15 अप्रैल से सरसों तथा 20 अप्रैल को गेहूं की खरीद शुरू की गई थी। गांव कोटिया निवासी प्रभुदयाल, विक्रम, संदीप, प्रवीन ने एसडीएम को शिकायत दी। जिसमें कहा गया कि बीती 29 अप्रैल को उन्होंने अपनी सरसों कनीना कोसली रोड़ पर स्थित प्रभाती राम धर्मकांटे पर वजन कराया। जहां उनकी सरसों का वजन 2685 किलोग्राम दर्शाया गया। उसके बाद उन्होंने अपनी तसल्ली करने के लिये दूसरे रघुनाथ धर्मकांटे पर तौला तो उसका वजन 2585 किलोग्राम दर्शाया गया। वजन में करीब 100 किलो का अंतर पाया गया।
कोटिया के ही निवासी दुर्गा प्रसाद ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 अप्रैल सरसों बेचने गया था। उन्होंने अपनी सरसों से भरी पिकअप का तौल प्रभाती राम धर्मकांटे पर करवाया। जहां सरसों का वजन 2295 किलोग्राम रहा। रघुनाथ धर्मकांटे पर तौल कराया तो वजन 2210 किलोग्राम रहा। करीब 85 किलो का अंतर पाया गया।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर 7 मई को मापतौल विभाग की टीम ने शिकायतकर्ता व धर्मकांटा संचालक के सामने अवलोकन किया। रघुनाथ धर्मकांटा सही पाया गया। प्रभाती राम धर्मकांटे के वजन में अंतर मिला। टीम ने प्रभाती राम धर्मकांटे के खिलाफ 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर सील कर दिया।
किसानों की ओर से मिली शिकायत पर संज्ञान लिया गया। मापतौल विभाग की टीम ने किसानों को साथ लेकर जांच की। प्रभाती राम धर्मकांटे के खिलाफ जुर्माना लगाकर आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया। धर्मकांटे के वजन में बट्टा लगाने की शिकायतें आने पर कार्रवाई की जाएगी।
रणबीर सिंह, एसडीएम, कनीना।
जिस धर्मकाटे के खिलाफ शिकायत मिलेगी उसकी जांच की जाएगी। दोषी पाये जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनियमिततायें मिलने पर धर्मकांटे का सील भी किया जा सकता है। किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

नरेश कुमार , निरीक्षक, मापतौल विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें