फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धर्म सिंह को ब्लॉक का प्रधान चुना

Mon, 15 Sep 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04नगर परिषद प्रांगण में बैठक करते सफाई कर्मचारी। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। सीटू की नारनौल ब्लॉक स्तर की बैठक रविवार को नगर परिषद में हुई। अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया ने की। इसमें ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से धर्म सिंह को प्रधान चुना गया जबकि छाजू राम उपप्रधान बनाए गए। इसके साथ ही बसंत कुमार को सचिव, अमित कुमार को सहसचिव, चंदगीराम को खजांची और प्रदीप कुमार को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य सलाहकार की भूमिका में रामनिवास को चुना गया। सदस्य पद पर विजय, वीरेंद्र, भूप, मनीष, मोनू और विष्णु को शामिल किया गया।

बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी पर पूर्ण सहमति जताई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल के सचिव महावीर प्रसाद और प्रताप दरोगा भी मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रहना पड़ता है।
विज्ञापन


यूनियन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं को आवाज दी जाएगी और उनके हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा। बैठक के अंत में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य करने और संगठन की ताकत को बढ़ाने का संकल्प लिया। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की इस बैठक में ब्लॉक स्तर पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें