फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीपीई किट के बिना न हो सीवर सफाई, धपोला ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर देवेंद्र सिंह धपोला ने बुधवार को कैनाल विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। वे 19 से 21 अगस्त तक महेंद्रगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

धपोला ने कहा कि दौरे का मुख्य उद्देश्य मैनुअल स्कैवेंजिंग और खतरनाक सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई पूरी तरह मशीनों से कराने, कर्मचारियों के लिए पीपीई किट अनिवार्य करने और सुरक्षित मशीनें उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि 1993 से देश में हाथ से मैला ढोने पर रोक है। संबंधित कानूनों को सख्ती से लागू करना सरकार और स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को काम पर रखने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त लेबर कमिश्नर कुशल कटारिया, एसडीएम योगेश सैनी, डीएमसी रणबीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें