फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली करंट से घायल की मौत, मकान मालिक व बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। धरसू गांव में बिजली करंट लगने से घायल विक्रम सिंह की मंगलवार को मौत हो गई। आरोप है कि मकान मालिक ने बिजली बंद होने का झूठा आश्वासन दिया था। मृतक के बेटे पवन कुमार ने मकान मालिक व बिजली कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में धरसू निवासी पवन ने आरोप लगाया कि बीती 8 जुलाई को उनके पिता विक्रम सिंह गांव के ही धर्मेंद्र के मकान पर चिनाई का काम करने गए थे। धर्मेंद्र ने उनके पिता को बताया कि 11000 केवी की बिजली लाइन बंद करवा दी गई है। उसने यह भी कहा कि उसने बिजली विभाग के एसडीओ और कर्मचारियों से अनुमति ले ली है।
विक्रम सिंह ने धर्मेंद्र की बात पर विश्वास कर लिया और वह काम करने लगे। काम करते समय उनका कंधा तार से छू गया जिससे उन्हें करंट लगा और वे नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल विक्रम सिंह को पहले नारनौल के निजी हॉस्पिटल और फिर जयपुर ले जाया गया।
विज्ञापन

लंबे इलाज के बावजूद वे होश में नहीं आए और 18 अगस्त को उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे पवन कुमार ने पुलिस शिकायत में धर्मेंद्र और बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें