फोटो नंबर- 22दीपेश, वॉलीबॉल खिलाड़ी, गांव- धानौता
नारनौल। गांव धानौता के खिलाड़ियों ने नए सत्र 2026-27 के लिए वॉलीबॉल खेल नर्सरी शुरू करने की मांग की है। खिलाड़ियों की ही मांग पर सत्र 2025-26 में पहली बार गांव धानौता में खेल नर्सरी शुरू की गई थी।
इसके बाद खिलाड़ियों को अभ्यास की सुविधा मिली थी और खेल नर्सरी से अनेक खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था।
वॉलीबॉल के अभ्यास के अलावा खेल नर्सरी में दौड़, लंबी कूद व ऊंची कूद का भी अभ्यास करवाया जाता है जिससे पुलिस व सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी मदद मिलती है। खिलाड़ियों ने खेल विभाग से मांग करते हुए कहा कि नए सत्र में भी गांव धानौता में खेल नर्सरी अलॉट की जाए ताकि खिलाड़ी आसानी से बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
-
जिले में वॉलीबॉल सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है। वॉलीबॉल खेल के प्रशिक्षण के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। 21 फरवरी तक जिले में कुल 216 आवेदन आए थे। इसमें से वॉलीबॉल खेल नर्सरी के लिए सबसे ज्यादा 55 आवेदन आए हैं। जिले में 30 निजी व 10 विभागीय खेल नर्सरी संचालित थी। जिसमें से सबसे ज्यादा खेल नर्सरी वॉलीबॉल खेल के लिए थी।
-
गांव में खेल नर्सरी शुरू होने के बाद मैंने वॉलीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू किया। गत वर्ष जिलास्तरीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। -
दीपेश, वॉलीबॉल खिलाड़ी, गांव- धानौता
-
पहले गांव में खेल नर्सरी नहीं थी, इसलिए वॉलीबॉल का अभ्यास करने में परेशानी होती थी लेकिन खेल नर्सरी शुरू होने से गांव धानौता व आस-पास के खिलाड़ियों को सुविधा मिली है। इसलिए खेल विभाग से अपील है कि नए सत्र में भी धानौता में वॉलीबॉल खेल नर्सरी अलॉट की जाए।
-महेश कुमार, गांव- धानौता