फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव कांटी में सांस्कृतिक धरोहर को कायम रखने के लिए धमाल स्पर्धा का आयोजन

Sun, 09 Mar 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-18गांव कांटी में आयोजित धमाल प्रतियोगिता में मौजूद वि​भिन्न गांवों की टीम।
विज्ञापन
मंडी अटेली। सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला महेंद्रगढ़ के प्राचीन गांव कांटी मे धमाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हरियाणा व राजस्थान की विभिन्न गांवों की टीमों ने भागीदारी की। आयोजन अमृता लाइब्रेरी की ओर से किया गया।
विज्ञापन

नारनौल के समीप गांव गहली, गांव कांटी से दो टीम, बिहाली तथा समीपवर्ती राजस्थान जिला कोटपूतली बहरोड के गांव दोसोद तथा बसई भोपाल सिंह से धमाल गायकों ने प्रस्तुतियां दीं। गांव के बाबा नरसिंह राम मंदिर परिसर में प्रतियोगिता की शुरुआत गांव कांटी पाना भीमा सुधार की टीम ने बाबा की महिमा मंडन के साथ किया।
गायन पार्टी में मानवेंद्र, महेंद्र शर्मा, जितेंद्र सिंह उर्फ जुगनू, युधिष्ठिर सिंह, सन्नी, मामराज सिंह, निंजू, लीलाराम, किशोरी लाल ने शानदार प्रस्तुति दी। दूसरी प्रस्तुति भोपाल सिंह बसई राजस्थान से बजरंग सिंह, किशन सिंह नंबरदार, कृष्ण सिंह, पप्पू सिंह, देशराज, राम सिंह आठ सदस्यीय टीम ने माता भवानी को लेकर धमाल गायन किया। तीसरी प्रस्तुति दोसोद गांव की टीम ने राजा हरिश्चंद्र के किस्से को लेकर धमाल गायन किया।
विज्ञापन

गांव दोसोद की टीम में ओमप्रकाश शर्मा, टिट्टू शर्मा, विश्राम सिंह, राहुल यादव, दिनेश कुमार, मोहन लाल, दिनेश यादव ने सुनाया। वहीं चौथी प्रस्तुति मोरध्वज किस्से पर गांव बिहाली आठ सदस्यीय टीम में बुधराम, प्रदीप, सुरेंद्र, मलखान, सत्यनारायण शर्मा, अरविंद, श्यामसुंदर, दयाराम मिस्त्री व संजय शामिल थे। पांचवीं प्रस्तुति में नारनौल के गहली गांव से सांग व धमाल गायन टीम ने बाबा नंद को लेकर प्रस्तुति दी। पांच सदस्य टीम में मेहर सिंह, विक्रम, साहिल, आशिफ व रघुवीर सिंह शामिल थे। वहीं छठी प्रस्तुति गांव कांटी की ही पाना भीमा सुधार टीम रजनीश, मोनू सैन, निरंजन सिंह, धोनी, पुरन, नरेश हलवाई, रामौतार यादव, पूरन यादव ने राम भरत मिलन पर सुंदर धमाल का गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें