फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होली... रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानें सजीं

Sun, 09 Mar 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12स्पाइडर मैन आकृति वाली पिचकारी दिखाता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। होली पर्व को लेकर बाजार में रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों को भी इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में रंग-गुलाल व पिचकारी का कारोबार 50 से 60 लाख रुपये रहेगा।
विज्ञापन

नारनौल में आजाद चौक, पुरानी कचहरी, महावीर मार्ग आदि स्थानों पर रंग गुलाल की दुकानें हैं। वहीं मुख्य बाजार और चौराहों पर स्टॉल लगाकर भी दुकानदार खुदरा में रंग-गुलाल व पिचकारी बेचते हैं। पुरानी कचहरी के पास रंग-गुलाल के थोक विक्रेता अमित कुमार का कहना है कि पिछली बार होली पर्व पर व्यापार कुछ कम रहा था, लेकिन इस बार थोक व्यापार में रंग और पिचकारी की मांग बनी हुई है।
वहीं महावीर मार्ग पर रंगों की स्टाल लगाने वाले दुकानदार गौरव कुमार का कहना है कि वह पांच सालों से हर साल रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकान लगाते हैं। उन्होंने बताया कि वह होली से दस दिन पहले ही दुकान लगानी शुरू कर देते हैं क्योंकि खाटू धाम मेले के साथ ही रंग और गुलाल की मांग शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

इंसेट
स्पाइडर मैन और ड्रैगन की पिचकारी लुभा रही
होली पर्व पर बच्चों के लिए बंदूक, स्पाइडर मैन और ड्रैगन सहित विभिन्न तरह की पिचकारियां उपलब्ध हैं, जो बच्चों को आकर्षित कर रही है। बाजार में 20 रुपये से 500 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। वहीं विभिन्न प्रकार के रंगों से भरे स्प्रे और सिलेंडर भी बाजार में उपलब्ध हैं। इसकी युवाओं में मांग सबसे अधिक रहती है। स्प्रे वाले रंग 100 से 350 रुपये तक और 2 किग्रा वाले रंगों से भरे सिलेंडर 500 रुपये तक की दर से बाजार में उपलब्ध हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के मास्क और रंगीन बाल भी विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
इंसेट
हर्बल रंगों की भी मांग, घर पर भी कर सकते हैं तैयार
होली पर्व पर आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले रंगों से त्वचा में जलन और एलर्जी आदि होने का खतरा बना रहता है। इस कारण हर्बल रंगों की मांग भी बनी हुई है। हर्बल रंग त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं, जिस कारण त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करने वाले लोगों के लिए यह पहली पसंद बने हुए हैं। हर्बल रंगों को घर पर भी तैयार किया जा सकता है। जैसे हल्दी को पीसकर पानी में मिलाकर व गेंदे के फूलों को उबालकर पीला, चुकंदर को पीसकर लाल, पलाश के फूलों को सुखाकर और पीसकर केसरिया और पालक को उबालकर व पीसकर हरा रंग घर पर भी तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें