फोटो नंबर-03मोहल्ला मिश्रवाड़ा में प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते संस्था के सदस्य। स्रोत
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को मोहल्ला मिश्रवाड़ा से प्रभात फेरी निकाली। यजमान विक्रम सोनी ने परिवार सहित ठाकुर जी की पूजा की। इसके बाद सभी भक्तों को चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया।
प्रभात फेरी मिश्रवाड़ा से शुरू होकर संघीवाड़ा व मोहल्ला महल से होते हुए यजमान के निवास पर पहुंची। ढोल-नगाड़ों की थाप पर राधे-राधे नाम की गूंज व भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। प्रभात फेरी का कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ठाकुरजी आरती की। अंत में यजमान के निवास पर प्रसाद वितरित किया गया।