फोटो संख्या:61- बाबा मोलड़नाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में कथा सुनती महिलाएं--स्रोत- आयोजक
- फोटो : 1
कनीना। बाबा मोलड़नाथ मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया। कथावाचक प्रवेश शर्मा ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, सत्य, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने युवाओं से श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व निभाने का आह्वान किया। साथ ही माता-पिता, गुरुजनों और बुजुर्गों के सम्मान तथा सेवा, सदाचार व परोपकार को सच्ची भक्ति बताया।
कथा के दौरान महिला मंडल ने भजनों की प्रस्तुति दी और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि श्रीराम कथा दो जुलाई तक प्रतिदिन कथा, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ जारी रहेगी।