फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने खेली फूलों और गुलाल से होली

Mon, 25 Mar 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। होली पर्व पर रविवार को सुबह राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। मोहल्ला पुरानी सराय स्थित राम सिंह सैनी प्रधान चौक से शुरू होकर सैन चौक होते हुए कई स्थानों से सैकड़ो लोगों ने प्रभात फेरी में भाग लिया।
विज्ञापन

प्रभात फेरी में होली पर्व को लेकर विशेष रौनक रही। प्रभात फेरी में सभी ने फूलों की होली के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर खूब आनंद लिया। सुबह-सुबह प्रभात फेरी के दौरान राधे रानी के जयकारों और होली खेल रहे लोगों को देखकर ऐसा प्रतीक हो रहा था मानों शहर की गलियां भी वृंदावन बन गई हों। लोगों ने घरों की छतों व छज्जों से प्रभात फेरी पर फूल बरसाए। प्रभात फेरी में आगे-आगे चल रहे छोटे-छोटे बच्चे हाथों में डफली- ढोलक लेकर झूमते-नाचते राधे-राधे नाम का जाप कर रहे थे। इसके अलावा प्रभात फेरी में छोटे-छोटे बच्चे राधा- कृष्ण की पोशाक पहनकर सजे नजर जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रभात फेरी के अंत में सभी ने नाश्ते और ठंडाई का प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य यजमान राधेश्याम सैनी व भगत सिंह सैनी ने ठाकुरजी की पूजा कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें