महेंद्रगढ़। शहर में होली पर्व पर पुलिस ने पांच जगहों पर नाके लगाकर शराब पीकर हड़दंगबाजी करने वाले के विरुद्ध सख्ती की जाएगी। इसको लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
पुलिस ने शहर की पांच जगहों पर नाका लगाया है। पुलिस ने सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक, माजरा चुंगी, दूलोठ अहीर व आकोदा में नाके लगाए गए है ताकि हुड़दंग करने वाले को काबू किया जा सके। पुलिस द्वारा शहर और गांवों में एआरवी व राइडर से शरारती तत्वों व नशा करने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। शहर में पुलिस द्वारा गश्त की जाएगी। शहर 50 के लगभग हर चौराहों पर होली बनाई जाती है। नशे-नशे में लोग होलिका को जला देते है। दुल्हेंडी के दिन लोग नशा करके आपस में लड़ते है। शराब पीकर लोगों को गाली गलोच करते है। पुलिस द्वारा उनके प्रति भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुल्हेंडी के दिन शहर के मोहल्ला शेरागुवाड़ी स्थित श्याम मंदिर से लोगों द्वारा झांकी निकाली जाएगी। झांकी में अनेक महिलाएं, बच्चें मौजूद रहेंगे। उनकी देखरेख में पुलिस तैनात रहेगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटें। डायल 112 और पीसीआर के माध्यम से भी पुलिस कर्मचारी हुड़दंगियों पर नजर रखेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस दस्ता तैनात किया है। यह दस्ता महिलाओं की सुरक्षा के लिए गश्त भी करेगा। बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दुल्हेंडी पर्व को लेकर नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी चालू रहेगी। एमरजेंसी वार्ड में दो चिकित्सक मौजूद रहेंगे। धुलेंडी पर्व पर पक्के रंग से होली न खेले। पानी की कमी ना होने दे गर्मी बढ़ रही है। पक्के रंग से शरीर में एलर्जी हो सकती है। अच्छे गुलाल का प्रयोग करे सुबह होली खेलने से पहले सनसक्रीन लोसन लगाकर ही होली खेले ताकि किसी भी प्रकार एलर्जी ना हो। नागरिक अस्पताल में स्पेशल डयूटी में सभी चिकित्सक मौजूद रहेंगे। एमरजेंसी वार्ड दिन-रात चालू रहेंगे।
- डॉ. विवेक, एमबीबीए, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
होली पर्व को लेकर पुलिस हर संभव स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस की विशेष गश्त दिनभर रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में डायल 112 की गाड़ियों की लगातार गश्त कराई जाएगी। शहर में चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। हुड़दंग करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
- उदयभान गोदारा, शहर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।