फोटो 03 मंदिर में माता का आशीर्वाद लेते श्रद्धालु व प्रसाद देते पुजारी। संवाद
मंडी अटेली। क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धपीठ महासर धाम में सप्तमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। शनिवार सुबह से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हरियाणा सहित आसपास के राज्यों और दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों ने माता के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले में कई परिवारों ने अपने छोटे बच्चों के जात-जडूले उतरवाए, वहीं नवदंपतियों ने सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना की। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां माता की पूजा की थी। माता की कृपा से उन्हें खोया हुआ राजपाट और वैभव वापस मिला था।
प्रवीण शास्त्री ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से सालभर शुद्ध देसी घी का भंडारा चलता है। मेले में स्थानीय लोग भी जगह-जगह भंडारे लगाकर श्रद्धालुओं के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करते हैं।