फोटो नंबर-03सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। संवाद
नारनौल। शहर के मोहल्ला गुरुनानकपुरा में मंगलवार रात श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की, जबकि संरक्षक पंडित महेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पंडित अजय शर्मा ने यजमान सुभाषचंद, प्रमोद कुमार चौधरी और आशीष चौधरी को परिवार सहित पूजन करवाया और ज्योत प्रज्ज्वलित की। इसके बाद हनुमान चालीसा, रामधुन और सुंदरकांड पाठ शुरू हुआ। पंडित महेश शर्मा, क्रांति निर्मल, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, हरीश और सुरेंद्र सैनी ने मधुर स्वर में चौपाइयों का गायन किया।
पाठ के बाद भजनों की प्रस्तुति हुई। डॉ. ओमप्रकाश ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया, वहीं अनिल लख्खा ने माता रानी के भजनों और धमाल से माहौल भक्तिमय बना दिया। अंत में मंडल की ओर से यजमान परिवार को भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद