फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोती नगर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 08 Jan 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06मोती नगर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ करते मंडल के सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ ने मंगलवार रात मोहल्ला माेती नगर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम हिमांशु शर्मा ने यजमान संत कुमार भारद्वाज व कुनाल भारद्वाज को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई । इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। इसमें पंडित गौरीशंकर शर्मा, मनोज निर्मल, काशीराम पार्षद, अजय शर्मा, रमेश सैनी, दिनेश बारी, रमेश शर्मा व राजकुमार सैन आदि ने सुंदरकांड पाठ के दौहे चौपाइयों का गायन किया। इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ।
गायक अजय शर्मा ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे व आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। मंडल के संरक्षक गुरुजी सांवरमल गोयल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विकास अग्रवाल, सुरेंद्र सैनी, महेश सोनी, रोहताश यादव, मन्नू पंजाबी, ललीत सैनी, टेकचंद खत्री, दीक्षांत व राधिका सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें