फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फाग महोत्सव में होली खेल रहे नंदलाल जैसे गीतों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। फाल्गुन माह के अवसर पर रविवार शाम सखी सहेली परिवार द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में प्रदीप संघी व रेखा संघी मुख्य यजमान रहे। सखी सहेली परिवार की सभी महिलाओं ने एकत्र होकर लड्डू गोपाल का पूजन किया और उनके संग पुष्प होली खेल फाग महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने फाल्गुन के गीत गाकर होली के त्योहार का स्वागत किया। होली के रंग में सराबोर होकर महिलाओं ने ढोलक व हारमोनियम बजाते हुए फागुन में होली खेलुंगी, छिटकण दे केश भंवर काला, राजा बल के दरबार मची रे होली और होली खेल रहे नंदलाल जैसे मन लुभावन गीतों के साथ एक दूसरे पर पुष्प और गुलाल उड़ाकर फाग महोत्सव में चार चांद लगा दिए। सखी सहेली परिवार की सदस्यों ने बताया कि भारतीय परंपरा में होली का त्योहार अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इसे हम सभी अबीर, गुलाल व फूलों के साथ मनाकर एक दूसरे को बधाई देते हैं।
होली के दिन होलिका दहन कर भक्त प्रहलाद की भक्ति को याद किया जाता है। इस अवसर पर रेखा संघी, श्वेता जैन, सरिता जैन, अंजली शुक्ला, महक शुक्ला, नीलम अरोड़ा, सीरत, नेहा, नीरू संघी, सारिका गर्ग, रचना, तरुणा, आरती, मोनिका, अर्चना, पूनम वाधवा, सुचेता गोगिया, रानी संघी, इंदु गुप्ता, मनीषा जैन, नीना कौर व चमन हरित आदि अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें