फोटो नंबर-06मोहल्ला सलामपुरा में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को प्रभात फेरी मोहल्ला सलामपुरा से धूमधाम से निकाली।
प्रभात फेरी यजमान लोकेश जांगिड़ के निवास स्थान से प्रारंभ होकर मोहल्ला सलामपुरा, सुभाष स्टेडियम, बावडीपुर, गुरुनानक पुरा व पीरआगा से परिक्रमा करते हुए यजमान के निवास पर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने ढोल-मंजीरे बजाते हुए राधे-राधे के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
प्रभात फेरी के दौरान राधा रानी के जयकारों से ऐसा लगा रहा था मानो शहर की गलियां वृंदावन में बदल गई हों। प्रभात फेरी का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अंत में सनातन धर्म के जयकारों के साथ आरती कर सभी को माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।