फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मिड-डे मील में पौष्टिक आहार के साथ बच्चों को मिलेगा दूध

Mon, 19 May 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01मिड-डे मील में भोजन करते राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय विद्यालयों में पहली कक्षा से आठवीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूल में मिडे-डे मील के तहत मिलने वाले भोजन की इस वर्ष के लिए नई मेन्यू जारी की गई है।
विज्ञापन

इस बार मिड-डे मील में दिए जाने वाले भोजन पर प्रति बच्चे के हिसाब से 50 पैसे भी बढ़ाए गए हैं। अब प्रत्येक बच्चे के हिसाब 10 रुपये 17 पैसे मिलेगें। मिड-डे-मील के ही दौरान बच्चों को वीटा का दूध हर सप्ताह अलग से दिया जाएगा। नए मेन्यू में रोटी, घीया, चना दाल, गुड़ रोटी, मसूर दाल, गेहूं रागी का पूड़ा, सब्जी पुलाव, राजमा चावल आदि शामिल है।
वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्रों के डाइट में दही के साथ गुड़ व मिस्सी के पराठे को भी शामिल किया गया है। इस योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य गरीब तबके के छात्रों को स्कूल में ही पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी स्वस्थ दिनचर्या का ध्यान रखना है। मिड-डे मील योजना के तहत राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आहार प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों महीने के पहले सप्ताह से लेकर तीसरे सप्ताह तक हर दिन अलग-अलग मेन्यू दिया जाता है। वहीं चौथे सप्ताह के दौरान जिस भी वार से अगला महीना शुरू होता है उसी के दिन वाले मेन्यू से शुरूआत की जाती है।
इंसेट

सप्ताह के हिसाब से ऐसे दिया जाता है मेन्यू
पहला सप्ताह
सोमवार को सब्जी पुलाव तथा काला चना, मंगलवार को रोटी तथा घीया चना दाल, बुधवार को राजमा चावल
वीरवार को कढ़ी पकोड़ा व चावल, शुक्रवार को गुड़ रोटी व दही, शनिवार को पौष्टिक मिलेट परांठा व दही शामिल है।
दूसरे सप्ताह-
सोमवार को पौष्टिक सोया खिचड़ी, मंगलवार मीठा दलिया, बुधवार को चावल व सफेद चना, वीरवार को पौष्टिक चना व दाल खिचड़ी, शुक्रवार को पौष्टिक मिस्सी परांठा, दूसरे सप्ताह शनिवार अवकाश रहता है।
तीसरे सप्ताह-
सोमवार को दाल चावल, मंगलवार रोटी तथा मूंग मसूर दाल, बुधवार को मिस्सी रोटी तथा मौसमी सब्जी, वीरवार को मीठे मूंगफली चावल, शुक्रवार को पौष्टिक नमकीन दलिया, शनिवार को गेहूं रागी का पूड़ा शामिल है।
वर्जन-
राजकीय स्कूलों में इस वर्ष के लिए मिड-डे मील की नई सूची जारी की गई, उसी के हिसाब से बच्चों को आहार दिया जा रहा है। सभी सामान की गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है।-गजानंद यादव, मिड-डे मील इंजार्च, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें