फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भजले बंदे शाम सवेरे मालाे राम नाम की पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मोहल्ला पुरानी सराय में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। सर्वप्रथम यजमान राजकुमार सैन व मुकेश सैन को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित करवाई गई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, कांशीराम पार्षद, दिनेश बारी, गौरीशंकर शर्मा, अशोक सिंघल और पंडित योगेश शर्मा आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन

इसमें काशीराम ने भजले बंदे शाम सवेरे माला राम नाम की, योगेश शर्मा ने छोटों सो वीर हनुमान चलावे गाड़ी सत्संग की भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। वहीं आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल व बधाई सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। अंत में यजमान को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नैना फतेह देवी मंदिर के महंत कैलाश हरित, राकेश कौशिक, जयप्रकाश सैनी, संजय शर्मा, मनोज वालिया, ललित सैनी व मल्लूराम सैनी आदि सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें