फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राधे-राधे के जयकारे पर झूमते रहे श्रद्धालु

Sun, 09 Nov 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-33नदी वाले हनुमान मंदिर से प्रभात फेरी निकालती महिलएं। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। शहर की प्राचीन धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह निशुल्क श्री राधा नाम प्रभात फेरी का आयोजन नदी वाले पंचमुखी हनुमान मंदिर से किया। शुभारंभ मुख्य यजमान पवन सैनी व अंजू सैनी परिवार ने ठाकुर जी एवं निशान पूजन के साथ किया। इसके बाद सभी ने एक साथ गीता पाठ किया।
विज्ञापन

महिला संगठन की सदस्य सुमित्रा सैनी और वंदना सैनी ने भजनों से प्रभात फेरी की शुरुआत की। ढोल-नगाड़ों, मंजीरों और भजनों की गूंज के बीच महिलाएं, पुरुष और बच्चे राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए झूमते नजर आए। मार्ग में भक्तों ने पुष्पवर्षा, आरती और प्रसाद वितरण कर ठाकुर जी का स्वागत किया। संगठन संचालक घनश्याम गर्ग ने बताया कि 4 जनवरी को संगठन द्वारा वृंदावन एवं बरसाना की धार्मिक यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसकी बुकिंग एक नवंबर से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें