फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोलकाता से पहुंचे श्रद्धालुओं ने की मां भूरा मंदिर में पूजा

Thu, 10 Oct 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवरात्र के सातवें दिन मां भूरा भवानी मंदिर में कोलकाता से पहुंचे सुहासड़ियां परिवार के श्रद्धालुओं ने देवी मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। देवी काली मां दुर्गा के 9 स्वरूपों में से एक हैं। मां कालरात्रि की उपासना करने से जीवन की सभी नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। इसके साथ ही देवी मां अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं।
कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया एवं कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि नवरात्र में पूजा करने के लिए दिल्ली, लुधियाना, जयपुर, कोलकता सहित देशभर से माता भूरा भवानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु आते हैं। माता भूरा भवानी मंदिर में माता भूरा भवानी मंदिर में सुबह-शाम आरती होती है और प्रतिदिन सुबह 9 बजे महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में हवन होता है। उन्हाेंने बताया कि 11 अक्तूबर को मेला व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें