फोटो नंबर-20अपने आवास पर लोगों की शुभकामनाएं लेते नवनिर्वाचित विधायक ओम प्रकाश यादव। स्त्रोत-
नारनौल। चुनाव के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि पूरी जनता का प्रतिनिधि होता है उसमें कोई पक्ष तथा विपक्ष नहीं होता। उक्त बातें नवनिर्वाचित विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहीं।
उन्होंने कहा कि नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए जो भी प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अलावा भविष्य की रूपरेखा तैयार करके नया प्रोजेक्ट लाने का कार्य सरकार करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के आशीर्वाद और प्यार ने एक बार फिर जीत दिलाई है।