फोटो संख्या:65- कनीना से श्रीश्याम जैतपुर धाम के लिए रवाना होते श्रद्धालु-- आयोजक
- फोटो : गल्लामंडी स्थित ओवरब्रिज पुल की मरम्मत के बाद टेस्टिंग।
कनीना। कनीना क्षेत्र से जैतपुर धाम जाने वाले भक्तों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। श्रद्धालु पैदल यात्राएं करते हुए, भजन-कीर्तन व जयकारों के साथ धाम पहुंच रहे हैं। जैतपुर धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं व श्रद्धालु क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ते हुए दर्शन कर रहे हैं।
पूरे मार्ग और धाम परिसर में खाटू श्याम की जय के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है।
श्रद्धालुओं नरेश कौशिक, राजकुमार, मोहन सिंह, कंवर सेन वशिष्ठ दीपक चौधरी, नीरज यादव सहित ने कहा कि जैतपुर धाम में आस्था निरंतर बढ़ रही है और यहां की व्यवस्था व आध्यात्मिक वातावरण भक्तों को आकर्षित कर रहा है। संवाद