हुड्डा पार्क में ओपन जिम के लिए जगह को देखते हुए कांग्रेस विधायक राव दान सिंह
- फोटो : Narnol
क्षेत्र के विधायक राव दान सिंह ने शनिवार को चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क का निरीक्षण किया। चुनाव जीतने के बाद दान सिंह ने पहली बार किसी साइट का दौरा किया है। इस मौके पर नगर पालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग, पार्षद सुरेंद्र बंटी उनके साथ हैं।
राव दान सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि अब पार्क को पहले से अधिक सुंदर विकसित किया जाएगा। पार्क के अंदर ओपन जिम स्थापित की जाएगी। पार्क में आने वाले लोगों के लिए खाने पीने की सुविधा के लिए फूड पार्क भी बनाया जाएगा। इसके अलावा पार्क के पास खाली पड़ी जगह पर महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए अलग से पार्क बनाया जाएगा। सभी लाइटों को ठीक करवाया जाएगा। पूरे पार्क की दोबारा से रिपेयर करवाकर सुंदर पार्क बनाया जाएगा। दान सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2012 में दस एकड़ भूमि पर लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। उसके बाद पांच वर्ष भाजपा सरकार रही। लेकिन पांच वर्ष में इस पार्क पर कुछ काम नहीं हुआ। पूरा पार्क क्षतिग्रस्त हो गया है। आज हमने निरीक्षण किया तो उसमें पाया कि लाइटें खराब पड़ी हैं, घास सूखी हुई है। कुर्सियां तथा बच्चों के झूले टूटे हुए हैं। फव्वारा सेट खराब पड़े हैं। उन्होंने कहा कि पार्क की हालत बद से बदतर हो गई है।