फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन में 1146 वाहनों की हुई जांच, 11 का हुआ चालान

विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिला पुलिस ने शुक्रवार की रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान 32 नाकों पर 241 पुलिस कर्मचारी तैनात थे। इस दौरान कुल 1146 वाहनों की जांच की गई। इसमें से 11 वाहनों के चालान किए गए व कागज नहीं होने पर चार वाहनों को इंपाउंड कर लिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार की रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान एसपी दीपक सहारण ने कुछ नाकों को चेक किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिए कि कोई भी वाहन नाके से बिना चेकिंग के नहीं निकलना चाहिए। पुलिस ने 32 जगहों पर अस्थायी नाके लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान कुल 1146 वाहनों को पुलिस ने चेक किया। 11 वाहनों के चालान किए व कागज नहीं होने पर चार वाहनों को इंपाउंड भी किया। चेकिंग अभियान रात 10 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक चला। इसमें नाकों के अलावा पैदल गस्त, राइडर और पीसीआर तैनात रही।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के दौरान फैजाबाद पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। एक व्यक्ति कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए जा रह था। जांच करने पर कट्टे में पांच बोतल अंग्रेजी व 24 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी पवन के खिलाफ थाना सदर में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब कमल होटल पर बिक्री के लोिए लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें