फोटो नंबर-04नारनौल में पुलिस लाईन के पास बनाई गई सड़क का निरीक्षण करते डीएमसी रणबीर सिंह। संव
नारनौल। शहर में अधूरे पड़े विकास कार्य अब फिर से शुरू होने की आस जगी है। इसे लेकर डीएमसी रणबीर सिंह ने मौके पर विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
डीएमसी ने सबसे पहले गर्ल्स आईटीआई से पुलिस लाइन तक बनाई गई सड़क का जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण ठीक हुआ या नहीं इसकी जांच करते हुए इसकी पैमाइश भी करवाई। वहीं उन्होंने सड़क के बीच लगाई गई लाइटों का भी निरीक्षण किया। विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्हें बाजार में जहां भी कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए उसकी फोटो खिंचवाकर सफाई व्यवस्था देख रहे जेई के पास भिजवाई।
डीएमसी ने उन सड़कों को भी देखा जिन्हें सीवर व पानी का कार्य करने के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा तोड़ दिया गया। वहीं उन कार्य का भी निरीक्षण किया जो काफी समय से अधूरे पड़े हैं। गौरतलब है कि नप के तत्कालीन डीएमसी आनंद शर्मा व एक्सईएन सुंदरसिंह का तबादला हो जाने के बाद करीब तीन महीने से शहर के विकास कार्य जस की तस पड़े हुए हैं। इन दोनों अधिकारियों के समय में गर्ल्स आईटीआई से महिला थाने की सड़क व इस पर लाइटों का कार्य किया गया था। वहीं किलारोड महावीर मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया था जो उनके रहते हुए पुल बाजार तक बन गया था। इसके बाद बाजार की इस सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है और अभी तक शुरू नहीं हो सका। इसी तरह चितवन वाटिका व नेताजी सुभाष पार्क सहित कई विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। अब डीएमसी रणबीर सिंह द्वारा दौरा किए जाने के बाद इनके शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
गौरतलब है कि नप के तत्कालीन डीएमसी आनंद शर्मा व एक्सईएन सुंदरसिंह का तबादला हो जाने के बाद करीब तीन महीने से शहर के विकास कार्य जस की तस पड़े हुए हैं। इन दोनों अधिकारियों के समय में गर्ल्स आईटीआई से महिला थाने की सड़क व इस पर लाइटों का कार्य किया गया था।
वहीं किलारोड महावीर मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया था जो उनके रहते हुए पुल बाजार तक बन गया था। इसके बाद बाजार की इस सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है और अभी तक शुरू नहीं हो सका। इसी तरह चितवन वाटिका व नेताजी सुभाष पार्क सहित कई विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। अब डीएमसी रणबीर सिंह द्वारा दौरा किए जाने के बाद इनके शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।