फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गति से पूरा किया जाए विकास : नगर आयुक्त

Tue, 30 Sep 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- कनीना के वार्ड नंबर चार में निरीक्षण करते जिला नगर आयुक्त रणबीर सिंह--स्रोत कस्
विज्ञापन
कनीना। जिला नगर आयुक्त नारनौल रणबीर सिंह ने सोमवार को कनीना के वार्ड नंबर 4 का दौरा किया। यह वार्ड जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया है। उन्होंने वार्ड की गलियों में घूमकर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जहां कमियां मिलीं, वहां नगर पालिका अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में विकास तेज गति से पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने नगर में स्थित जर्जर भवनों की पहचान कर मालिकों को नोटिस देने के निर्देश भी दिए। वार्डवासियों ने कस्बे में बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया तो डीएमसी ने आश्वासन दिया कि बंदरों को जल्द ही पकड़वाया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी यादव ने कहा कि नगर में सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
वहीं पार्षद एडवोकेट दीपक चौधरी ने बताया कि वार्ड नंबर चार को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित करना बड़ी उपलब्धि है। जल्द ही पूरे नगर में साफ-सफाई अभियान चलाकर कनीना को सुंदर और स्वच्छ बनाया जाएगा। वार्ड चार की पार्षद रेखा वार्ड को जीरो वेस्ट घोषित किए जाने पर खुशी जताई और आश्वासन दिया कि इसे हमेशा साफ-सुथरा रखने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर प्रधान रिंपी कुमारी, उप प्रधान सूबे सिंह, पार्षद योगेश, मुकेश नम्बरदार, मनीष कुमार, देशराज, नगरपालिका सचिव कपिल, जेई राकेश, लिपिक सुरेंद्र वशिष्ठ, समाजसेवी दीपक वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें