महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में शहर और गांव सिसोठ से महिलाओं के पांच जत्थे डीजे के साथ झूमते हुई माता रानी की जय जयकार लगाते हुए भूरा भवानी मंदिर में ध्वजा चढ़ाई।
विज्ञापन
महिलाओं का मंदिर में पहुंचने पर महंत शक्तिनाथ महाराज ने स्वागत किया। नवरात्र के आठवें दिन मां के सातवें स्वरूप में दुर्गा मां की पूजा-अर्चना की गई। माता भूरा भवानी मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि मां भूरा भवानी का रात्रि का जगराता है और 30 सितंबर को डांडिया का आयोजन किया जाएगा।