फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल मैदान की कमी के बावजूद अमिषा ने लगा रही जीत की दौड़

विज्ञापन
फोटो 17अमिषा
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेल मैदान की कमी के कारण छात्राओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद कक्षा नौवीं की छात्रा अमिषा रावत ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के उप-प्राचार्य रघुबीर सिंह पटेल ने बताया कि स्कूल का खेल मैदान संकरा होने के चलते बड़े स्तर की खेल गतिविधियों का आयोजन करना मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद विद्यालय में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाता है।

मौरुंड गांव के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली अमिषा को बचपन से ही खेलों में विशेष रुचि रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन से अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन


अमिषा रावत ने 100 मीटर और 400 मीटर हर्डल रेस में हरियाणा प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा फरीदाबाद में आयोजित एक अन्य खेल प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

अमिषा ने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता खेल महाकुंभ में भी भाग लिया और भुवनेश्वर, पंचकुला में आयोजित खेल स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर और पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि यदि खेल मैदान और संसाधनों की उचित व्यवस्था हो जाए तो ऐसी कई प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। अमिषा की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक सकते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें