फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छापेमारी के बावजूद नहीं थम रहा घरेलू गैस का दुरुपयोग

विज्ञापन
फोटो 17नांगल चौधरी में रेहड़ी पर किया जा रहा घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की लगातार छापेमारी के बावजूद घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभागीय कार्रवाई के दौरान सूचना मिलते ही सिलिंडर हटा दिए जाते हैं लेकिन टीम के जाते ही फिर से उनका उपयोग शुरू कर दिया जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में करीब 10 सिलिंडर जब्त किए गए थे। इसके बावजूद होटलों, ढाबों और रेहड़ी संचालकों द्वारा घरेलू गैस का खुलेआम इस्तेमाल जारी है।
विज्ञापन


इससे एक ओर कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही। कई लोगों ने सिलेंडर की किल्लत की शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें