नारनौल। स्लम एरिया टैलेंट की छात्रा रीना ने हरियाणा बोर्ड 12वीं में 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर इलाके का नाम रोशन कर दिया है। सीमित संसाधनों और मुश्किल हालातों के बावजूद रीना ने मेहनत और लगन से ये बड़ी सफलता पाई।
रीना साधारण परिवार से है और पढ़ाई के साथ-साथ समाजसेवा में भी सक्रिय रहती है। वह स्लम एरिया टैलेंट के स्वच्छता अभियान में लगातार हिस्सा लेती है और छोटे बच्चों को फ्री में कंप्यूटर शिक्षा भी देती है।
संस्था के अनुसार रीना हमेशा से मेहनती और अनुशासित रही है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और संस्था को दिया। उसकी कहानी आज कई बच्चों के लिए प्रेरणा बन गई है।