महेंद्रगढ़। कौशल विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए चार बार पोर्टल खोलने के लिए बाद भी सीट रिक्त रह गई। जिले की 11 औद्योगिक संस्थानों में 653 सीट रिक्त रह गई।
संस्थानों की ओर से रिक्त सीटों को भरने के लिए शहर व गावों में टीमें की ड्यूटी लगाना, सार्वजनिक स्थानों पर बैनर व फ्लेक्स लगाकर आईटीआई में दाखिला लेने के लिए सूचना भी दी गई थी। लेकिन फिर भी सभी संस्थानों में सीट रिक्त रह गई हैं। जिले में कोपा व वेल्डर ट्रेड में सबसे ज्यादा तथा कढ़ाई, वायरमैन, डीएमएम, इलेक्ट्रोनिक्स मशीन में सबसे कम सीट रिक्त रही। डीजल मैकेनिकल ट्रेड में इस बार युवाओं का अच्छा रूझान रहा जिसके चलते एक भी सीट रिक्त नहीं रही।
जिले की 11 आईटीआई संस्थान में 3376 सीट पर 2723 विद्यार्थियों का दाखिला ले चुके हैं। जबकि 653 सीट रिक्त है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के इंचार्ज संदीप ने बताया कि एक साथ कई संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होन की वजह से सीट रिक्त रह गई थी। विद्यार्थी दूसरी संस्थानों में दाखिला लेने के कारण संस्थान में नहीं पहुंच पाए।
जिले के संस्थानों में यह रही ट्रेड वाइज रिक्त सीट
ट्रेड सीट दाखिला रिक्त
कोपा 524 453 71
इलेक्ट्रीशियन 280 259 21
इलेक्ट्रोनिक्स मशीन 72 68 04
फिटर 220 209 11
मशिनिष्ट 120 108 12
मैकेनिकल डीजल 24 24 00
पलंबर 168 115 53
आर एडं एसी 144 120 24
वेल्डर 320 247 73
ब्यूटीशियन 120 108 12
सिलाई 120 111 09
ड्रेस मैकिंग 80 64 16
वायरमैन 120 119 01
डीएमसी 92 76 16
हेल्थ सेंटरी इंस्पेक्टर 48 40 08
एमएमवी 96 85 11
पेंटर जनरल 20 13 07
पीपीओ 60 43 17
सीट मेटल 100 62 38
स्टेनो हिंदी 144 106 38
स्टेनों अंग्रेजी 24 18 06
टीपीईएस 48 35 13
टर्नर 120 84 36
कारपेंटर 96 60 36
कढ़ाई 40 39 01
डीएमएम 20 16 04
फाउंडरीमैन 24 12 12
ट्रैक्टर मैकेनिक 40 33 07
एमसीईए 48 32 16
सोयल टेस्टिंग 44 28 16