फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त ने मंडियों का जायजा लिया

Tue, 15 Apr 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 05नारनौल की नई अनाज मंडी का निरीक्षण करते उपायुक्त डॉ. विवेक भारती।स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। रबी सीजन की फसल की चल रही सरकारी खरीद को लेकर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को जिले की विभिन्न मंडियों का जायजा लिया। उन्होंने डीएम वेयरहाउस तथा डीएम हैफेड को उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। किसानों और आढ़तियों के साथ भी बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला की सभी मंडियों में पेयजल, शौचालय तथा बिजली आदि की उचित व्यवस्था है। किसानों को गेट पास में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आ रही है। हर जगह पर्याप्त स्टाफ लगाया गया है। जिला की सभी मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक लगभग 37639 मीट्रिक टन सरसों खरीद हुई है। इसमें से 24084 मीट्रिक टन उठान हो चुका है।
अब तक अटेली में 7769, नांगल चौधरी में 4877, महेंद्रगढ़ में 2121, कनीना में 12195, सतनाली में 6225 तथा नारनौल में 4451 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


इस मौके पर एएफएसओ अरुण कुमार सैनी, डीएम वेयरहाउस रेखा मलिक, डीएम हैफेड प्रवीण भारद्वाज, नारनौल अनाज मंडी की सचिव नुकुल यादव, अटेली अनाज मंडी की सचिव सुनीता, कनीना अनाज मंडी के सचिव विजय सिंह, महेंद्रगढ़ अनाज मंडी के सचिव जितेंद्र कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें