फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने लघु सचिवालय व रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर की सीसीटीवी कैमरों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल के निर्देश पर उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उन्होंने सभी दुकानदारों से भी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने अपील की।
विज्ञापन

डीसी ने लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। लघु सचिवालय स्थित एएसपी कार्यालय में लगे कैमरे की एलइडी का भी अवलोकन किया। उपायुक्त ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सभी सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने पहले से लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सभी अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने कार्यालयों के मुख्य द्वार तथा जरूरी स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से भी आह्वान किया है कि वे अपने यहां सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं। कई बार अपराध होने की सूरत में जांच के दौरान फुटेज काफी महत्वपूर्ण होते हैं। सीसीटीवी कैमरे नाइट विजन श्रेणी के लगवाएं। इस मौके पर एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि शहर में अपराध पर नजर रखने के लिए मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज जांच का अहम हिस्सा होती हैं। इनके साथ एएसपी सिद्धांत जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें